फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, मरीजों को एहतियात बरतने के निर्देश

Thu, 30 Nov 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

आईजीएमसी में 42 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। महिला मरीज 60 साल की थी। महिला को 22 नवंबर को अस्पताल में दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इसकी पुष्टि उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया ने की है। आईजीएमसी में 42 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन


महिला मरीज 60 साल की थी। महिला को 22 नवंबर को अस्पताल में दाखिल किया गया था। कोरोना के लक्षणों को देखने के बाद उसे मेक शिफ्ट अस्पताल में रखा गया था। महिला कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। लेकिन गंभीर स्थिति में होने के चलते गुरुवार दोपहर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला को कोरोना की दोनों वैक्सीन के अलावा बूस्टर डोज भी लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें