फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पुलिस वालों ने क्वारंटीन सेंटर को बनाया जिम

Mon, 20 Jul 2020 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर बालू में उपचाराधीन चार पुलिस जवानों ने कोविड केयर सेंटर को जिम में परिवर्तित कर दिया है। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। वीडियो के जरिये  संक्रमित पुलिस जवानों ने कोरोना से लड़ने का संदेश दिया है, जिससे लोग कोरोना से घबराए नहीं, बल्कि बीमारी का डटकर सामना करें। इन जवानों के चेहरों पर कोरोना की वजह से कोई परेशानी नहीं है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे जल्द ही कोरोना को हराकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस जवानों के संदेश का वीडियो ऑफिशियल फेसबुक पेज पर डाला गया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल कुछदिन पहले चार पुलिस जवान केस के सिलसिले में दिल्ली गए थे, जहां पर यह कोरोना संक्रमण की चपेट में आए। चंबा वापस लौटने पर जब उनके सैंपल लिए गए, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर बालू में शिफ्ट किया गया। जहां पर वे चिकित्सकों के कहे अनुसार कार्य कर रहे हैं। साथ ही अपनी शारीरिक फिटनेस के लिए व्यायाम भी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कोविड केयर सेंटर में डंबल का जुगाड़ भी करवाया है। 

पुलिस जवान वीडियो के जरिये लोगों को इस बात का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि कोरोना महामारी को दृढ़ संकल्प से हराया जा सकता है। इसलिए लोगों को इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। बचाव के लिए प्रशासन के आदेशों की पालना करते रहें।  - डॉ. मोनिका, पुलिस अधीक्षक चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें