फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: अफीम और स्मैक रखने पर गिरफ्तार कोरोना पॉजिटिव आरोपी अस्पताल से फरार

Wed, 09 Feb 2022 08:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

अफीम और स्मैक रखने पर गिरफ्तार कोरोना पॉजिटिव आरोपी सिविल अस्पताल पांवटा से फरार हो गया है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि अलर्ट जारी कर दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसकी सूचना पड़ोसी राज्यों की पुलिस को उपलब्ध करवाई दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफीम और स्मैक रखने पर गिरफ्तार कोरोना पॉजिटिव आरोपी सिविल अस्पताल पांवटा से फरार हो गया है। सात फरवरी को राजबन पुलिस ने जंबूखाला-किशनकोट मार्ग पर नाके के दौरान एक कार में सवार तीन आरोपियों से 22 ग्राम स्मैक और 360 ग्राम अफीम बरामद की थी। पुलिस ने हरियाणा जिला भवानी के मिथाथल निवासी वीरेंद्र, सतीश कुमार व पवन कुमार को गिरफ्तार किया था। इनमें से वीरेंद्र पुत्र सत्यनारायण कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को ही कोरोना संक्रमित आरोपी को पांवटा के सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां से आरोपी बुधवार शाम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के भिवानी के रहने वाले आरोपी वीरेंद्र की दाईं बाजू अधरंग ग्रस्त है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि अलर्ट जारी कर दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसकी सूचना पड़ोसी राज्यों की पुलिस को उपलब्ध करवाई दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें