फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्मवीर: एएसआई ने चार माह में नहीं ली एक भी छुट्टी

Wed, 06 May 2020 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक (ऊना)कांगड़ा
विज्ञापन
एएसआई तरसेम सिंह और बेटा सुमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले के दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई तरसेम सिंह का परिवार कोरोना कर्मवीर के रूप में सेवाएं दे रहा है। उनका कांस्टेबल बेटा सुमित चौधरी और बेटी बैंक में पिछले कई दिन से सेवाएं दे रही हैं। पत्नी कर्मजीत कौर गृहिणी हैं। खास बात यह है कि एएसआई तरसेम सिंह ने एक जनवरी 2020 से अब तक चार माह में एक भी छुट्टी नहीं ली है। वह इंटर स्टेट पुलिस बैरियर और 19 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए हैं।

विज्ञापन


उनकी बेटी नगरोटा बगवां में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में मैनेजर हैं। बेटा सुमित चौधरी शिमला में बतौर कांस्टेबल ड्यूटी दे रहे हैं। तरसेम सिंह ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में उन्होंने एक जनवरी से उन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली है। इस मुश्किल वक्त में कोरोना से खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अपने परिवार भी समय नहीं दे पा रहे। विशेषकर अपनी बुजुर्ग माता रामप्यारी (80) की सेहत का भी ख्याल नहीं रख पा रहे। 

विज्ञापन

केंद्रीय विवि की महिला कर्मियों ने स्टाफ के लिए बनाए 250 मास्क

महिला कर्मचारी मास्क तैयार करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
कोरोना माहमारी के संकट में हर कोई लोगों की मदद को आगे आ रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय विवि धर्मशाला की महिला कर्मचारियों ने स्टाफ के लिए मास्क तैयार किए हैं। आउटसोर्स पर तैनात इन कर्मचारियों ने करीब 250 मास्क बनाए हैं और इन्हें स्टाफ में बांटा जाएगा। विवि में तैनात सुरेश कुमारी पत्नी पवन सिंह (द्रमण), मोनिका पुत्री प्रकाश देवी (सिविल बाजार), शिल्पा कुमारी पत्नी अंकेश डोगरा (तंगरोटी) और कंचनलता पुत्री छज्जू राम (समनोली देहरा) ने ये मास्क बनाए हैं।

महिला कर्मचारियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सबकों साथ मिलकर चलना होगा। विवि के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने महिला कर्मचारियों के प्रयास को सराहा और कहा कि महिला कर्मचारियों ने समय का सदुपयोग कर पुनीत कार्य में योगदान दिया है। यह सराहनीय है और दूसरों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें