हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के कोरोना संक्रमितों ने गृह संगरोध नियमों को तोड़कर भोरंज व तरक्वाड़ी बाजार में लगभग 10 दुकानों में खरीदारी की है। एसडीएम भोरंज डॉ. अमित शर्मा ने बाजार में आभूषण, कपड़ा, फर्नीचर, मिठाई, किराना, बर्तन और जूते की 10 दुकानों को सील करवा दिया है। ग्राम पंचायत भोरंज में 1 जुलाई को दो व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उनके प्राथमिक संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की छानबीन करते समय यह पाया गया कि उक्त संक्रमित व्यक्तियों ने गृह संगरोध के नियमों का उल्लंघन किया और बस्सी/तरक्वाड़ी में कुछ दुकानों में भी गए थे।