पर्यटन नगरी धर्मशाला के एक होटल से थाईलैंड के पांच पर्यटक भाग गए। इन विदेशी पर्यटकों को स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार सुबह ही 28 दिन तक निरागनी में रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन शाम करीब छह बजे पांचों पर्यटक होटल छोड़कर भाग निकले। होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। वीरवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता की अगुवाई में होटल पहुंची। सीएमओ ने बताया कि ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार पांचों पर्यटकों को 28 दिन निगरानी में रहने की हिदायत दी गई थी। पांचों पर्यटक संवेदनशील देश से पहुंचे थे।