फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 14 जून तक कोरोना कर्फ्यू, आज से शुक्रवार तक सिर्फ दो बजे तक ही खुलेंगे बाजार

Mon, 07 Jun 2021 02:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 11 जून के होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर्फ्यू जारी रखने और रियायतों को बढ़ाने पर चर्चा कर फैसला लिया जा सकता है। वहीं, सोमवार को भी सरकारी दफ्तरों में 30 फीसदी स्टाफ के साथ ही कामकाज होगा। 
विज्ञापन
ढील के दौरान खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयराम मंत्रिमंडल के कोरोना कर्फ्यू में रियायत न बढ़ाने के चलते सोमवार से एक बार फिर बाजार सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। व्यापारी संगठनों के दबाव के बीच सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की कोविड को नियंत्रित करने के लिए एक सप्ताह और सख्ती रखने की सिफारिश को मानते हुए कर्फ्यू को 14 जून तक बढ़ा दिया था।

विज्ञापन


हालांकि 11 जून के होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर्फ्यू जारी रखने और रियायतों को बढ़ाने पर चर्चा कर फैसला लिया जा सकता है। वहीं, सोमवार को भी सरकारी दफ्तरों में 30 फीसदी स्टाफ के साथ ही कामकाज होगा। अधिकारियों ने पहले ही रोस्टर जारी कर दिए थे जिसके अनुसार पिछले हफ्ते कर्मचारी कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि कुछ अधिकारियों ने कामकाज में परेशानी का हवाला देते हुए जरूर उच्चाधिकारियों को कम से कम 50 फीसदी कर्मचारियों को बुलाने की बात कही है। अब देखना यह है कि 11 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार क्या फैसला लेती है।

कॉलेज परीक्षाओं के लिए यूजीसी के फैसले का इंतजार
हिमाचल प्रदेश में कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर यूजीसी के फैसले का इंतजार है। यूजीसी से दिशा निर्देश आने के बाद परीक्षाएं करवाने या विद्यार्थियों को प्रमोट करने को लेकर प्रदेश सरकार निर्णय लेगी। बीते वर्ष कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया था। यूजीसी की ओर से अभी परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कई राज्यों ने कॉलेजों में परीक्षाएं करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। हिमाचल विश्वविद्यालय ने भी बीते दिनों परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी होने का दावा किया है। ऐसे में यूजीसी से निर्देश आते ही प्रदेश सरकार भी इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें