फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सात से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू, जानें प्रदेश में क्या रहेगी नई व्यवस्था

Wed, 05 May 2021 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कैबिनेट ने राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10 कक्षा के करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। सीबीएसई के मॉडल के आधार पर अंक तय कर विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने बुधवार को आयोजित की गई कैबिनेट बैठक में कई सख्त फैसले लिए हैं। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हिमाचल कैबिनेट ने प्रदेश में सात मई सुबह छह बजे से 17 मई 2021 सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। यह कर्फ्यू दिन-रात लागू रहेगा। इस दौरान प्रदेश में सभी सरकारी व निजी कार्यालय, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे और बिना अनुमति अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।  हालांकि, स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता आदि समेत सभी  आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी। 

विज्ञापन


कर्फ्यू के दौरान एक स्थान पर पांच से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना गैरकानूनी होगा। हालांकि जिला प्रशासन की अनुमति के बाद शादी समारोह व अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे। जबकि एमबीबीएस(चौथे व पांचवें साल), बीडीएस(चौथे साल) और नर्सिंग तृतीय वर्ष के प्रशिक्षुओं की कक्षाएं जारी रहेंगी। सभी बाजार, सिनेमा हाल, मॉल, बाजार परिसर, जिम, खेल परिसर, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, सभागार व अन्य संबंधित गतिविधियां बंद रहेंगी। शराब ठेके, बार आदि भी बंद रहेंगे। 

मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि नागरिक कार्य स्थलों, बागवानी / कृषि और अन्य परियोजना स्थलों पर काम जारी रहेगा। राज्य में शैक्षणिक संस्थान 31 मई 2021 तक बंद रहेंगे। सभी सरकारी और निजी परिवहन का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन होगा। बसों में 50 फीसदी सवारियों को बिठाने की ही अनुमति होगी। अंतरराज्यीय परिवहन जारी रहेगा। औद्योगिक प्रतिष्ठान राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेंगे।
विज्ञापन


12वीं और कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित
कैबिनेट ने राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10 कक्षा के करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। सीबीएसई के मॉडल के आधार पर अंक तय कर विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को 300 बिस्तरों में स्तरोन्नत
कैबिनेट ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को 300 बिस्तरों वाले क्षेत्रीय अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने को स्वीकृति दी। अस्पताल के लिए विभिन्न श्रेणियों के 76 पद सृजित करने को भी मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में विभिन्न कर कानूनों के बेहतर प्रबंधन एवं विनियमन के लिए बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग में अधिकारियों के वर्तमान पदों के स्थान पर विशेष एवं समर्पित हिमाचल प्रदेश राजस्व यानी राज्य कर एवं आबकारी सेवा पद सृजित करने का निर्णय लिया।  

धर्मपुर में जरूरी पदों समेत नया जल शक्ति वृत्त सृजित करने का निर्णय
बैठक में मंडी जिले के धर्मपुर में जरूरी पदों समेत नया जल शक्ति वृत्त सृजित करने का निर्णय लिया गया। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत थानाकलां में नया जल शक्ति मंडल खोलने को भी मंजूरी दी गई। जल शक्ति मंडल नंबर-2 ऊना के बेहतर प्रशासनिक संचालन के लिए वर्तमान स्टाफ और अधोसंरचना को बसाल स्थानांतरित करने का फैसला लिया।

कर्फ्यू में चलता रहेगा कोरोना वैक्सीनेशन कार्य
प्रदेश में लागू कर्फ्यू के दौरान भी कोरोना वैक्सीन का कार्य चलता रहेगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीकाकरण को लेकर फोन पर आए मैसेज को दिखाकर लोग वैक्सीनेशन केंद्रों पर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें