फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: अनुराग बोले- अगले तीन दिन में 300 बिस्तरों को मिलेगी ऑक्सीजन

Sat, 29 May 2021 05:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अनुराग ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में शासन-प्रशासन हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा ,मंडी के जिला उपायुक्तों के साथ वर्चुअली संवाद कर कोरोना के रोकथाम व गतिविधियों का अपडेट लिया। 
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से लिया कोरोना की स्थिति का अपडेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी पांच जिलों के डीसी से जिले में कोरोना की स्थिति का अपडेट लिया। साथ ही निजी प्रयासों से तीन दिन में मेडिकल उपकरणों व सहायता सामग्री की अगली खेप हिमाचल पहुंचने की जानकारी दी। इन मेडिकल उपकरणों में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और सिलिंडर भी हैं। इससे 300 बेडों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में शासन-प्रशासन हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं। वह भी संसदीय क्षेत्र के सभी जिला प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा ,मंडी के जिला उपायुक्तों के साथ वर्चुअली संवाद कर कोरोना के रोकथाम व गतिविधियों का अपडेट लिया।  भेजे गए मेडिकल उपकरण और सहायता सामग्री के वितरण और उपलब्धता पर बात करने के साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से शुरू की गई होम आइसोलेशन किट के वितरण पर भी चर्चा हुई।

कहा कि तीन दिन में 108 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 100 ऑक्सीजन सिलिंडर, 3000 एन-95 मास्क, 150 फेस शील्ड, 3500 पीपीई किट के साथ 200 एनआरएम, 200 ऑक्सीजन रेगुलेटर, 200 पल्स ऑक्सीमीटर, 50 थर्मल स्कैनर, 500 सैनिटाइजर, 200 एनआरएम, 400 ऑक्सीजन मास्क और 200 ऑक्सीजन रेगुलेटर जैसी उपयोगी सामग्री पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने दिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को राजभवन में रेडक्रॉस के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 46 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा विभिन्न जिलों को 950 ऑक्सीमीटर दिए। राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर की उपस्थिति में स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी को 5 एल के 40 तथा 8 एल के 6 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए। 

उन्होंने शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी को 200 ऑक्सीमीटर भी दिए। ऊना को 200, सिरमौर 200, चंबा 100, किन्नौर 50, लाहौल-स्पीति 50, सोलन 50, कुल्लू 50 तथा हमीरपुर को 50 ऑक्सीमीटर दिए। इससे पूर्व भी कांगड़ा और मंडी जिलों को राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से 250-250 पल्स ऑक्सीमीटर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें