फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cornea Transplant: एम्स बिलासपुर में भी होंगे कॉर्निया ट्रांसप्लांट, प्रक्रिया अंतिम चरण में

Tue, 05 Mar 2024 01:07 PM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

एम्स प्रबंधन ने कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा देने के लिए एक संकाय की भर्ती कर ली है।
विज्ञापन
बिलासपुर एम्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा और शिमला मेडिकल कॉलेज के बाद अब एम्स)बिलासपुर में जल्द कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। इसे शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नेत्र बैंक शुरू करने के लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं एम्स प्रबंधन ने कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा देने के लिए एक संकाय की भर्ती कर ली है। 80 फीसदी अत्याधुनिक उपकरण एम्स पहुंच चुके हैं। संस्थान में आई बैंक शुरू करने की 80 फीसदी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


अस्पताल भवन के ब्लॉक बी में आई बैंक बनाया जाएगा। प्रबंधन ने आई बैंक के स्टाफ की भर्ती के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग रखी है। प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने और प्रयोगशाला बनाने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आई बैंक शुरू करने के लिए कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। इन्हें पूरा करने के बाद सुविधा शुरू हो जाएगी। संवाद

कॉर्निया ट्रांसप्लांट की जरूरत कबः कॉर्निया प्रत्यारोपण को केराटोप्लास्टी या कॉर्नियल ग्राफ्ट के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग दृष्टि में सुधार, दर्द से राहत और गंभीर संक्रमण या क्षति के इलाज के लिए किया जा सकता है। कॉर्निया ट्रांसप्लांट के सबसे आम कारणों में से एक केराटोकोनस नामक स्थिति है, जिस कारण कार्निया का आकार बदल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें