- ऑनलाइन माध्यम से हुई रंगोली प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में भराड़ी, डंगार, दयोथ, झंडूता और सोहरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नीलम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में दयोथ स्कूल की दीपिका ठाकुर, दीक्षा की टीम ने पहला, झंडूता स्कूल की श्रेया, मृदुला की टीम ने दूसरा और भराड़ी स्कूल की योगिता, दीक्षिता की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य दीप चंद गौतम और उप प्रधानाचार्य संजय शामा की अध्यक्षता में हुई। प्रतियोगिता में कुलदीप चंद, संतोष चंदेल, सोमदत्त कालिया ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।