फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो बिस्वा जमीन पर निर्माण की अनुमति देने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर के पास पहुंचे लोग और पार्षद
विज्ञापन

नियम ताक पर रखकर निर्माण करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली में महज दो बिस्वा जमीन पर निर्माण की अनुमति देने को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों और पार्षद ने इस निर्माण कार्य को रोकने और मौके पर किए निर्माण को हटाने की मांग की है। शुक्रवार को स्थानीय पार्षद ममता चंदेल ने महापौर सुरेंद्र चौहान से मुलाकात कर निर्माण कार्य रोकने की मांग उठाई।

पार्षद ने कहा कि स्थानीय लोग इस निर्माण का विरोध कर रहे हैं। एक व्यक्ति निजी जमीन के महज दो बिस्वा क्षेत्र में निर्माण कर रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। यहां लोहे का भारी-भरकम ढांचा खड़ा कर निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नगर निगम ने महज दो बिस्वा जमीन पर निर्माण की अनुमति कैसे दे दी, जबकि मकान बनाने के लिए कम से कम चार बिस्वा जमीन होना जरूरी है। मौके पर सेटबैक तक नहीं छोड़े गए हैं। पार्षद ने कहा कि नगर निगम यहां बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण भी कर रहा है। इसी पार्किंग के साथ लगती जमीन पर यह निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की ओर से सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर भी शिकायत दी। पार्षद ने मांग की कि नगर निगम तुरंत टीम मौके पर भेजकर निर्माण कार्य बंद करवाए। इससे पहले स्थानीय लोग नगर निगम आयुक्त से मिलकर भी इस निर्माण पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पार्षद और स्थानीय लोगों की ओर से इस संबंध में शिकायत मिली है। वास्तुकार शाखा की टीम से पूछा जाएगा कि आखिर निर्माण की अनुमति कैसे दी गई। इस मामले में जल्द रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम ने ही दी है मंजूरी
नगर निगम के वास्तुकार राजेश शर्मा का कहना है कि इस मामले में उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया जा रहा है, उसने यहां सड़क बनाने के लिए नगर निगम को अपनी जमीन दी थी। बाद में इस व्यक्ति ने जमीन के शेष हिस्से पर निर्माण करने के लिए विशेष अनुमति मांगी थी, जिसे नगर निगम सदन ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें