फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ को पंजाब, हरियाणा में बैन करने के बाद हिमाचल में भी इसे बैन करने की मांग उठी है। फिल्म में महर्षि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक डायलॉग से वाल्मीकि समुदाय के लोग भड़क उठे हैं। वाल्मीकि समुदाय के सदस्य गौरव कुमार ने कहा कि शिमला में समुदाय के सभी लोगों को ठेस पहुंची है।
शनिवार को शिमला में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि फिल्म से आपत्तिजनक डायलॉग न काटे गए तो रविवार के बाद धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। गौरव कुमार ने बताया कि अरशद वारसी समेत फिल्म निर्माता, डायलॉग लिखने वाले व्यक्ति समेत पूरे सेंसर बोर्ड पर कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। लोग आहत न हों, इसके लिए हाईकोर्ट को एक कमेटी बनानी चाहिए। आपत्तिजनक डायलॉग होने पर उसे तुरंत हटाया जाए।