फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द लेजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ को लेकर विवाद, वाल्मीकि समुदाय ने शो रुकवाया

Sun, 07 Aug 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ को पंजाब, हरियाणा में बैन करने के बाद हिमाचल में भी इसे बैन करने की मांग उठी है। फिल्म में महर्षि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक डायलॉग से वाल्मीकि समुदाय के लोग भड़क उठे हैं।  वाल्मीकि समुदाय के सदस्य गौरव कुमार ने कहा कि शिमला में समुदाय के सभी लोगों को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


शनिवार को शिमला में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि फिल्म से आपत्तिजनक डायलॉग न काटे गए तो रविवार के बाद धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। गौरव कुमार ने बताया कि अरशद वारसी समेत फिल्म निर्माता, डायलॉग लिखने वाले व्यक्ति समेत पूरे सेंसर बोर्ड पर कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। लोग आहत न हों, इसके लिए हाईकोर्ट को एक कमेटी बनानी चाहिए। आपत्तिजनक डायलॉग होने पर उसे तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन

डायलॉग नहीं हटाए तो समुदाय के लोग करेंगे प्रदर्शन

आपत्तिजनक डायलॉग के चलते पंजाब और हरियाणा में भी फिल्म का काफी विरोध हो रहा है। इस कारण दोनों राज्यों में फिलहाल फिल्म पर रोक लगा दी गई है। गौरव कुमार ने कहा कि प्रदेश में भी फिल्म पर बैन लगाया जाना चाहिए या फिर आपत्तिजनक डायलॉग को तुरंत हटाया जाए।

कहा कि रविवार तक डायलॉग हटाए नहीं गए तो फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। राजधानी शिमला के एसआरएस थियेटर में फिल्म को लगाया गया था। इसका विरोध किया गया और अब फिल्म को नहीं दिखाया जा रहा है। चेताया है कि अगर यह फिल्म दोबारा से चलाई जाती है तो वह इसका कड़ा विरोध करेंगे। कहा कि विरोध स्वरूप रविवार को समुदाय के लोग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें