फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने ऐसा क्या कहा कि डर गए निगम के अफसर?

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से गुजर रहे नगर निगम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को पुरानी पेमेंट नहीं होने पर गुस्साए ठेकेदारों ने निगम आयुक्त पंकज राय से मुलाकात की। इस दौरान एक ठेकेदार ने आत्मदाह करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


धमकी मिलते ही निगम प्रशासन ने हरकत में आते हुए कुछ ही देर में ठेकेदार को 75 हजार रुपये जारी कर दिए। उधर बुधवार को ठेकेदार यूनियन ने भवन एवं मार्ग शाखा द्वारा आमंत्रित किए टेंडरों का बहिष्कार किया।

यूनियन ने वार्डों में जारी विकास कार्यों को भी बंद करने का अल्टीमेटम दिया है। नगर निगम की ठेकेदार यूनियन के प्रधान रोहित दिवान ने बताया कि आयुक्त की लचर कार्यप्रणाली के चलते ठेकेदारों में रोष है।
विज्ञापन

विज्ञापन

काफी समय से लंबित हैं मांगें

प्रशासन की ओर से पेमेंट को लेकर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। कई ठेकेदारों की पुरानी पेमेंट लंबित है। ऐसे में ठेकेदार यूनियन ने नगर निगम के टेंडरों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। धमकी दी कि एक सप्ताह के भीतर पेमेंट नहीं हुई तो चालू निर्माण भी बंद कर दिए जाएंगे।

इस अवसर पर ठेकेदार विनोद शर्मा, हेमंत शर्मा, हिमेश शर्मा, विकास जलवास, धीरज परमार, चंद्र भानू, अजय शर्मा, रज्जाक भट्ट, राजेश शर्मा, पीएन शर्मा, दासु राम, जंग बहादुर, रमन ठाकुर और सुनील शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

आयुक्त की सख्ती पड़ रही भारी
नए आयुक्त पंकज राय की सख्ती नगर निगम पर भारी पड़ने लगी है। बुधवार को इंजनघर वार्ड में पार्षद सुशांत कपरेट और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद दफ्तर में आयुक्त को ठेकेदारों के विरोध का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि आयुक्त से मिलना मुश्किल हो गया है। जब भी दफ्तर में जाएं तो आयुक्त बैठकों में व्यस्त होते हैं। सहायक आयुक्त का पद डेढ़ महीने से खाली पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें