फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन घोषित तिब्बती कालोनी में 17 और पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के पंथाघाटी वार्ड की तिब्बती कालोनी में कोरोना के 17 नए मामले आने से हड़कंप मचा हुआ है। एक हफ्ते के भीतर यहां 30 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। स्थानीय पार्षद राकेश शर्मा के अनुसार अब इसी कॉलोनी के भीतर कोरोना के 35 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

पार्षद के अनुसार दो दिन पहले कालोनी में 40 लोगों के सैंपल लिए थे। इसमें 17 पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें आइसोलेट कर दवाईयां मुहैया करवाई जा रही हैं। बीते हफ्ते यहां चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद यहां सैंपलिंग टीम बुलाकर 25 से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग की तो 13 लोग पॉजिटिव निकले थे। इस कालोनी को कंटेनमेंट जोन बनाया है।
स्थानीय पार्षद राकेश शर्मा ने कहा कि कॉलोनी में सैनिटाइजेशन का काम करवा दिया है। ढली के इंद्रनगर में भी कई मजदूरों के पॉजिटिव आने के बाद इलाके की दुकानें रविवार तक बंद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें