फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: मई में नए नियमों के अनुसार आएंगे बिजली बिल, इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ

Thu, 25 Apr 2024 08:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली बिल के नए नियम लागू हो रहे हैं। अगले महीने से बिजली के बिल नए नियमों के अनुसार आएंगे। इसमें बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं के लिए कोई रियायत नहीं है।बिना एनओसी के मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
बिजली का बिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को मई से नए नियमों के अनुसार बिल आएंगे। बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं को डोमेस्टिक के सबसे उच्चतम दाम पर बिजली बिल देना होगा। इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। उपभोक्ता एनओसी के बाद ही बिजली बिल पर मिलने वाले लाभ के हकदार होंगे। ये नियम एक अप्रैल से लागू हो गए हैं।

विज्ञापन


बिना एनओसी के मीटर लगाने वालों को नहीं मिलेगी सब्सिडी
अगले महीने से बिजली के बिल नए नियमों के अनुसार आएंगे। इसमें बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं के लिए कोई रियायत नहीं है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है। हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (एचपीईआरसी) ने बिजली उपभोक्ताओं को दो भागों में बांटा है। इसमें एनओसी लेकर बिजली के मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। बिना एनओसी के मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

मई से नए नियमों के अनुसार बिजली के बिल आएंगे। बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। एनओसी लेने के बाद ही लाभ ले पाएंगे- राकेश कुमार, मुख्य अभियंता, हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें