फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धरोगड़ा-दलोघाटी सड़क का निर्माण कार्य जल्द हो पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री से लोगों का आग्रह, 50 लाख का बजट स्वीकृत होने के बावजूद धीमी गति से चल रहा कार्य
विज्ञापन

फिर भी आगे नहीं बढ़ रहा सड़क निर्माण कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ग्रामीण और ठियोग विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने के लिए बनाई जा रही धरोगड़ा-दलोघाटी सड़क के पांच किलोमीटर हिस्से के निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों ने तेजी लाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है। स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा, भूप राम वर्मा और महेश वर्मा (धरोगड़ा) ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री ने शिमला ग्रामीण की सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत 5.50 करोड़ रुपये के बजट में से इस सड़क के लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए थे। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। स्थानीय लोग इस संपर्क मार्ग के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के मतियाना के कंदरू की ओर से आने वाली सड़क से जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने शेष बचे करीब पांच किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिमला का सफर 35 किलोमीटर होगा कम
सड़क के दोनों ओर से जुड़ जाने पर शिमला ग्रामीण क्षेत्र की धरोगड़ा, हिमरी और बाग पंचायतों के लोगों के लिए राजधानी शिमला की दूरी मतियाना होकर करीब 35 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे दूरदराज की पंचायतों के दर्जनों गांवों के लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। वर्तमान में बसंतपुर होकर इन पंचायतों के लोगों को शिमला पहुंचने के लिए लगभग 100 किमी का लंबा सफर तय करना पड़ता है। जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इन पंचायतों के लोगों को राजधानी तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिस कारण वह कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहने को मजबूर हैं। सड़क मार्ग के जुड़ने से किसानों और बागवानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पर्यटन, होम-स्टे और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें