पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से जिला कांगड़ा के 38 लोगों को नोटिस जारी कर थाने में तलब किया गया है। इनमें से 15 लोग ऐसे हैं, जो पुराने मामलों में किसी न किसी रूप में संलिप्त थे। मौजूदा मामले में कांगड़ा में एसआईटी अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इनमें सात अभ्यर्थी हैं जबकि 12 दलाल हैं। बताया जा रहा है कि जो लोग थाने में हाजिर नहीं होंगे, उन्हें गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी प्रमुख डीआईजी मधु सूदन शर्मा का कहना है कि छानबीन जारी है। इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।