फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विदेशी और वैश्विक संस्थाओं से मदद लाकर अस्पतालों को मजबूत करने पर विचार

Tue, 18 Feb 2025 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सोमवार को ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास विभागों में विदेशों से वित्तपोषण की संभावना पर मंत्रणा हुई।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी व वैश्विक संस्थाओं से मदद लाकर अस्पतालों को मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सोमवार को ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास विभागों में विदेशों से वित्तपोषण की संभावना पर मंत्रणा हुई। प्रधान सचिव वित्त एवं योजना देवेश कुमार की अध्यक्षता में तीन विभागों के अधिकारियों की विशेष बैठक हुई। इसमें कई संबंधित परियोजनाओं को 2025-26 के बजट अनुमानों में शामिल करने की संभावना पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 मार्च को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। उससे पहले बजट अनुमानों को बनाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


इसी के लिए सोमवार को प्रधान सचिव योजना एवं वित्त देवेश कुमार की अध्यक्षता में ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास विभागों की यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। इसमें संबंधित प्रशासनिक सचिवों और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें ऊर्जा क्षेत्र में विदेशी संस्थाओं में वित्तपोषण की संभावना पर चर्चा की गई। बिजली परियोजनाओं को लगाने में बाह्य संस्थाओं से किस तरह की मदद ली जानी है। इस बात पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में अस्पतालों को मजबूत करने में कैसे मदद ली जा सकती है। इस पर भी अधिकारियों ने जानकारी साझा की। इस बारे में भी चर्चा हुई कि शहरी क्षेत्रों के लिए किस तरह की सहायता लाई जा सकती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें