शिमला। शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के नोडल शिक्षकों के लिए डीडीयू अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. राकेश प्रताप ने की। बैठक में शामिल नोडल शिक्षकों को दवाएं खिलाने के अलावा कृमि से बचाव की कई अहम जानकारियां दी गईं। डीडीयू अस्पताल में सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दूसरे दौर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शहर के 82 सरकारी और 28 निजी स्कूलों के शिक्षकों तथा स्टाफ ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि शहर के करीब 40,000 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाई दी जाएगी। बताया कि 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 फरवरी को मॉप-अप राउंड होगा। इसमें दवा खाने से छूटे बच्चों को यह दवाई दी जाएगी। इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप बसंल समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद