फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को मिली सिर्फ 3 सीटें

Mon, 28 Mar 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला नगर निगम चुनावों में विजेता रहे विशाल जम्बाल और स्वर्णा देवी समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के दूसरे नगर निगम धर्मशाला के पहले चुनाव में कांग्रेस ने परचम लहराया है। दिग्गज नेताओं के साथ पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा समर्थक उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भाजपा की निवर्तमान नप अध्यक्ष के अलावा पार्टी के मेयर पद के संभावित उम्मीदवार भी चुनाव हार गए हैं। कुल 17 वार्डों में से 13 पर कांग्रेस समर्थक उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा नगर निगम चुनाव में मात्र 3 सीटों पर सिमट कर रह गई।

एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी की झोली में आई है। भाजपा को पार्टी समर्थित चेहरों के बूते चुनाव में उतरना भी महंगा पड़ा। पहले नगर निगम के चुनाव में धर्मशाला के लोगों ने दिल खोलकर वोट डाले। कुल 74.18 फीसदी मतदान रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थक ही बनेगा पहला मेयर

धर्मशाला नगर निगम चुनावों में विजेता रहे देवेंद्र जग्‍गी समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव परिणाम के बाद अब साफ हो गया है कि धर्मशाला नगर निगम का पहला मेयर कांग्रेस समर्थक ही बनेगा। इसके लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। शहरी विकास विभाग के निदेशक अब शपथ ग्रहण समारोह के लिए विजेता पार्षदों को आमंत्रित करेंगे। इसके बाद पार्षद अपना मेयर और डिप्टी मेयर चुनेंगे।

पहले ही चुनाव में जनता ने धर्मशाला के कुछ बड़े चेहरों को नकार दिया। भाजपा की निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष कमला पटियाल चुनाव हार गईं। वहीं, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पप्पी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा के मेयर पद के संभावित उम्मीदवार जसवीर कौशल भी चुनाव हार गए।

कांग्रेस के पक्ष में गया भारत-पाक मैच मुद्दा

धर्मशाला नगर निगम चुनावों में विजेता रही सरोज गुलेरिया समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
जनता ने नए चेहरों को मौका दिया। चुनाव में कुल 113 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। खुले रूप से पार्टी समर्थित चेहरे न उतारने का कांग्रेस का दांव सही बैठा। चुनाव की खुद कमान संभालने वाले शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के फैसले ने कांग्रेस को जीत दिलाई।

जबकि, भाजपा के दिग्गज नेताओं पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित संगठन के बड़े नामों की रणनीति चुनाव में धराशायी हो गई। चुनाव परिणाम के बाद शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का कद और बढ़ गया है जबकि पूर्व मंत्री किशन कपूर को सियासी रूप से बड़ा धक्का लगा है।

धर्मशाला में भारत-पाक मैच रद्द होने का मुद्दा भले ही भाजपा ने बनाया, लेकिन इसका फायदा कांग्रेस के पक्ष में ही गया। भाजपा को इससे नुकसान ही हुआ। प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर के वायस कॉल मैसेज जनता तक पहुंचाए गए, लेकिन वोटरों को नहीं लुभा सके। पहले माना जा रहा था कि मैच का मुद्दा भाजपा को जीत दिलाएगा लेकिन पार्टी का दांव उल्टा पड़ गया।
विज्ञापन

कौन कहां से जीता, देखिए पूरी सूची

धर्मशाला नगर निगम चुनावों में विजेता रही सविता कार्की समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
वार्ड का नाम======विजेता==========पार्टी समर्थक===कुल वोट
1. फरसेटगंज=====रणधीर राणा==========कांग्रेस========218
2. भागसूनाग=====ओंकार नैहरिया=========भाजपा=======538
3. मैकलोडगंज====माया देवी=============कांग्रेस=======327
4. कश्मीर हाउस===नीनू शर्मा=============कांग्रेस=======462
5. खजांची मोहल्ला==बिमला देवी===========कांग्रेस=======540
6. कोतवाली बाजार==तेजिंद्र कौर===========भाजपा========721
7. मिनी सचिवालय===रोहित==============कांग्रेस=======501
8. खेल परिसर======सरोज गुलेरिया========कांग्रेस=======357
9. सकोह=========सुषमा कुमारी==========निर्दलीय======538
10. शामनगर======देवेंद्र जग्गी============कांग्रेस=======691
11. रामनगर=======अंजू================कांग्रेस=======724
12. बड़ोल========स्वर्णा देवी============कांग्रेस========386
13. दाड़ी=========सविता कार्की==========कांग्रेस========677
14. कंड=========सुनील विक्रम==========कांग्रेस========543
15. खनियारा======रंजनी===============कांग्रेस========599
16.सिद्धपुर=======सर्वचंद==============भाजपा=========436
17. सिद्धबाड़ी=====विशाल जंवाल==========कांग्रेस=========593
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें