फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, ओक ओवर में बनेगी चुनावी रणनीति

Tue, 16 Apr 2024 09:02 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। आज लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर ओक ओवर में रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी ओक ओवर में चुनावी रणनीति पर मंत्रणा की जाएगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को ओक ओवर में रणनीति बनाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। पांच-पांच विधायकों के साथ सुक्खू बारी-बारी से बैठक करेंगे। कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी ओक ओवर में चुनावी रणनीति पर मंत्रणा की जाएगी। कांग्रेस के जिला और ब्लॉक अध्यक्ष भी ओक ओवर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


फूंक-फूंक कर कदम रख रहे मुख्यमंत्री 
लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने शिमला और लोकसभा संसदीय सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा होनी है। विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा होनी है। सूत्र बताते हैं कि उपचुनाव के लिए भी लोकसभा की तर्ज पर दो-दो कर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

कांग्रेस सरकार के 14 साल के विकास कार्यों पर चुनाव लड़ने जा रही है। ओल्ड पेंशन स्कीम, 70 साल से ऊपर मरीजों का निशुल्क उपचार, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, विधवा पेंशन, महिलाओं को 1500 रुपये, युवाओं के लिए स्वरोजगार योजना आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें