फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएस बाली बोले- कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को बालिग होने तक कांग्रेस हर माह देगी दो हजार

Sat, 15 May 2021 10:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी कोरोना की वजह से अनाथ होने वाले बच्चों के लिए योजना को शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जीएस बाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल कांग्रेस कोरोना रिलीफ वर्क कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जीएस बाली ने एलान किया है कि कोरोना महामारी की वजह से अनाथ होने वाले बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा कांग्रेस पार्टी उठाएगी। उनके 18 साल के होने तक कांग्रेस उन अनाथ बच्चों के पालन पोषण के लिए हर माह दो हजार रुपये देगी।  बाली ने बताया कि प्रारंभिक चरण में 25 अनाथ बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।  21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर पार्टी इस योजना को शुरू करने जा रही है। बाली ने कहा कि कोरोना महामारी ने हर वर्ग को तोड़ कर रख दिया है।

विज्ञापन


खासकर गरीब वर्ग इस संकट में ज्यादा मुश्किल में है। कोरोना महामारी में जिन लोगों की नौकरी चली गई या आर्थिक तंगी की वजह से जिनको परेशानी आ रही है, उनके लिए राजीव गांधी हेल्पलाइन देश भर में पहले ही शुरू कर दी गई है। इस हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना हजारों लोग मदद ले रहे हैं। इस संकट के दौरान कई बच्चे अनाथ हो गए हैं और इन अनाथ बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा कांग्रेस ने उठाने का निर्णय लिया है। इस योजना का लाभ पाने के लिए कोई भी व्यक्ति कांग्रेस के टोल फ्री नंबर 18001808012 और लैंड लाइन नंबर 01892260038 पर 24 घंटे फोन कर सकता है। प्रार्थी को अपने माता-पिता का कोई प्रमाण पत्र दिखाना होगा जो यह दर्शाता हो कि उनका निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ है।

कोरोना संक्रमित मरीजों की पूरी सहायता करें कार्यकर्ता : राठौर

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद करें। यह समय मानवता की सेवा के लिए आगे आने और बिना भेदभाव सेवा करने का है। उन्होंने होम क्वारंटीन संक्रमितों की उचित देखरेख करने और उनका मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि कार्यकर्ता समय-समय पर राहत सामग्री देने और उनकी देखरेख भी करें।प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के कार्यों की सराहना की।

कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर उन्होंने समाज में जनप्रतिनिधि के सेवाभाव का जो संदेश दिया है, वह कार्यकर्ताओं के साथ आम जन मानस को भी प्रेरणा देता है। राठौर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति के अंतिम संस्कार, जिसमें परिवार के सदस्य किसी वजह से शामिल न हो पाएं, उनके अंतिम संस्कार में प्रोटोकाल के तहत सम्मानपूर्वक शामिल होकर पूरी मदद करने के लिए कहा। कहा कि कोरोना से प्रभावित कोई भी व्यक्ति किसी भी समय गांधी हेल्पलाइन से संपर्क करता है तो उसकी भी पूरी मदद की जाए। 
 
विज्ञापन

नूरपुर भाजयुमो उठाएगा कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार का जिम्मा

उधर, नूरपुर मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरोना संक्रमण से मरने वालों का अंतिम संस्कार करने के लिए आगे आया है। भाजयुमो के प्रदेश सचिव भवानी पठानिया ने नूरपुर प्रशासन के समक्ष कोरोना से जान गंवाने वालों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करवाने का जिम्मा लेने की पेशकश की है।

इसके लिए भाजयुमो के वॉलंटियर प्रशासन और शोक संतप्त परिजनों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे, ताकि इस मुश्किल घड़ी में उनका मनोबल न टूटे। भवानी पठानिया ने कहा कि इस भयावह महामारी के दौर में मानवता की सेवा के ध्येय को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्ता कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार और प्रशासन के साथ हर मोर्चे पर डटने के लिए तत्पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें