फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: सोशल मीडिया पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Sat, 03 Sep 2022 12:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और भाजपा की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। भाजपा के हाईटेक आईटी सेल का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने मंथन करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और भाजपा की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। कहा कि मीडिया विभाग भाजपा के झूठे प्रचार का सोशल मीडिया पर पर्दाफाश करेगा। कहा कि अगर सभी कार्यकर्ता पूरे जोश से काम करेंगे तो कोई भी कांग्रेस को सत्ता में आने से नहीं रोक सकता। कांग्रेस के हिमाचल सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हिमाचल में जनता बदलाव चाहती है। जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। हिमाचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है।

विज्ञापन


मोदी सरकार ने बीते आठ साल से देश और हिमाचल की जयराम सरकार ने बीते पांच सालों से प्रदेश को लूटा है। जनता अब बदलाव चाह रही है। सोशल मीडिया अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनिते ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी भूमिका अहम है। उन्हें जिम्मेदारी भी बड़ी मिली है। सोशल मीडिया आज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएं। हिमाचल में विकास पूर्व कांग्रेस सरकारों की देन रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर इस लड़ाई को लडे़ं। दस गारंटियों को लोगों के बीच ले जाएं। राज्य कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष आश्रय शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि इस कार्यशाला से कार्यकर्ताओं को सीखने का मौका मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें