हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि चंबा में कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस कांगड़ा और चंबा की 20 अहम सीटों पर फोकस कर रही है। कहा कि अग्निपथ सेना को कमजोर करने की योजना है। कहा कि 70 से 72 साल का व्यक्ति प्रधानमंत्री हो सकता है तो युवाओं की 23 वर्ष में सेवानिवृत्ति तर्कसंगत नहीं हैं। भाजपा सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। कोरोना काल में बंद उद्योगों को शुरू करने के बजाय युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। कांग्रेस युवाओं के सत्याग्रह आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़ी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने चंबा में प्रेसवार्ता में कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में जो हुआ है, सबके सामने है। भाजपा कई विधायकों को गुवाहाटी ले गई। भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ कार्य कर रही है। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करने वालों के पीछे ईडी, सीआईडी जैसी एजेंसियां लगाकर लोगों का ध्यान हटाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस शासित राज्यों में पिछले दरवाजे से सरकार गिराने का काम भाजपा कर रही है। कहा कि चीन लेह लद्दाख में गांव बसा रहा है, जबकि केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं हैं।