फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले इन नेताओं को कांग्रेस में वापस लाने की तैयारी

Thu, 21 Jun 2018 01:33 PM IST
अनूप वाजपेयी अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की मजबूती के लिए पुराने और पार्टी छोड़ चुके नाराज नेताओं के पते-ठिकाने तलाशने शुरू कर दिए हैं। पार्टी को लगता है कि विपक्षी एकजुटता के दौर में अपनों की घर वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


हाल ही में हिमाचल के दो पूर्व मंत्रियों मेजर विजय सिंह मनकोटिया और सिंघी राम ने दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर गिले-शिकवे दूर कर कांग्रेस में वापसी का रास्ता बनाया है।

कांग्रेस को भी हिमाचल में जनाधार बढ़ाने वाले जमीनी नेताओं की तलाश है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हिमाचल में संगठनात्मक मजबूती के लिए उन नेताओं को जोड़ने जा रही है जो कभी उसके साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे गिले-शिकवे दूर

पूर्व मंत्री मनकोटिया और सिंघी राम जो कभी कांग्रेस में थे, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की नाराजगी के कारण पार्टी छोड़कर चले गए थे। पिछले दिनों दिल्ली में उन्होंने शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक उनकी घर वापसी को हरी झंडी भी मिल गई है।

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें हैं और कांग्रेस सरकार होने के बावजूद उसने चारों सीटें खो दी थीं। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पत्नी प्रतिभा सिंह को भी चुनाव नहीं जिता सके थे, लिहाजा कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें