फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गिरेबान में झांककर देखें भाजपा नेता: कांग्रेस

Sun, 16 Nov 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की सड़क संघर्ष यात्रा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की कड़ी निंदा की है। कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन है और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ राजनीतिक ड्रामा कर रही है। ड्रामा करने से पहले भाजपाई अपने गिरेबान में झांककर देखें।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा को नसीहत दी है कि वे इस तरह का ड्रामा करने के बजाय जनता को ये बताएं कि उन्होंने सड़क के लिए पांच साल के कार्यकाल में क्या किया और 2007 से लेकर 2012 तक सड़क का निर्माण कार्य मात्र 18 प्रतिशत क्यों हुआ? इस क्षेत्र की जनता को इसका जवाब दें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि ठियोग-रोहडू सड़क की हालत के लिए भाजपा जिम्मेदार है।

ठियोग-हाटकोटी पांच साल क्या किया: वीरभद्र
ठियोग-हाटकोटी सड़क पर भाजपा के सत्याग्रह पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सवाल किया कि जब भाजपा सरकार पांच साल तक सत्ता में थी तो यह क्या कर रही थी? उन्होंने कहा कि अब इस सड़क पर जुलूस निकालने की क्या जरूरत है?
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने शनिवार को शिमला में कहा कि सरकार इस सड़क को बना रही वर्तमान कंपनी के काम से संतुष्ट है। इसके काम में कोई खामी रही तो इस कंपनी का ठेका रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क विश्व बैंक के सहयोग से बनाई जा रही है और इस पर ठेका भी विश्व बैंक ने ही दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें