फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा बोलीं- भाजपा की जीत लूट का लाइसेंस, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त

Sat, 09 Apr 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस गरीबों और आम जनता के साथ है और आगे भी खड़ी रहेगी। आम लोग कांग्रेस के साथ हैं।
विज्ञापन
शिमला में कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम लोग बुरी तरह त्रस्त हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से लोग ऊब चुके हैं। महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीब और आम लोगों पर पड़ रही है। देश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर गरीबों की जेब काटी जा रही है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 15 दिन में 9.20 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। भाजपा की जीत अब लूट का लाइसेंस बन चुकी है। विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद भाजपा सरकार यही कुछ कर रही है।  

विज्ञापन


अलका लांबा ने शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस गरीबों और आम जनता के साथ है और आगे भी खड़ी रहेगी। आम लोग कांग्रेस के साथ हैं। यही कारण है कि उपचुनावों में कांग्रेस ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। कांग्रेस सीबीआई और ईडी से कतई डरने वाली है। देश के 62 करोड़ किसानों को खाद महंगी दी जा रही है। किसानों को पहले खाद पर उपदान दिया जाता था।

देश में सबसे ज्यादा महंगाई और तेल की कीमतें भी सबसे अधिक हैं। कहा कि सरकार ने टोल टैक्स बढ़ा दिया है और दो सौ जीवन रक्षक दवाओं में दस फीसदी वृद्धि कर दी है। मकान बनाने की सामग्री महंगी कर दी गई है। घर बनाने के लिए ऋण दर ज्यादा कर दी है। पीएफ राशि पर टैक्स लगा दिया है। लांबा ने मेज पर तेल की बोतल और नींबू की माला रखी थी। कहा कि सरसों का तेल और नींबू भी गरीब की पहुंच से बाहर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें