फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल ने जिलों में तैनात किए पर्यवेक्षक

Fri, 25 Jan 2019 05:02 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा शक्ति एप से लोगों को जोड़ने और दल जगत पत्रिका की सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की हैं। ये जिलों में पदाधिकारियों के सहयोग से इन दोनों कार्यों को संचालित करेंगे।

विज्ञापन


सोलन के पर्यवेक्षक शशि भूषण गुप्ता, शिमला हेम राज शर्मा, सिरमौर जब्बर सिंह चौहान, ऊना राकेश शर्मा, हमीरपुर किशोरी लाल वर्मा, बिलासपुर राजेंद्र शर्मा, कांगड़ा दीपक पुरी, मंडी जगदीश ठाकुर, कुल्लू बेलू राम ठाकुर, लाहुल-स्पिति डोलमा, किन्नौर शेर सिंह नेगी, चंबा विजय कुमार और शिमला शहरी के पर्यवेक्षक चंद्रजीत राणा बने हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेेश कांग्रेस सेवादल को मजबूत किया जा रहा है। कांग्रेस सेवादल संगठन से नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने सेवा शक्तिएप शुरू की है।
विज्ञापन


संगठन और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी व्यापक स्तर पर पार्टी सदस्यों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस सेवादल की मासिक पत्रिका दल जगत को पुन: नए स्वरूप में प्रकाशित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें