फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: शिमला में कांग्रेस प्रत्याशी जनारथा के समर्थन में निकाला रोड शो

Thu, 10 Nov 2022 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वॉड्रा ने रोड शो में शिरकत करनी थी लेकिन मौसम खराब होने से वह नहीं पहुंच पाई। इसके बाद रोड शो की कमान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने संभाली।
विज्ञापन
कांग्रेस का रोड शो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विधानसभा चुनाव में शिमला शहरी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश जनारथा के समर्थन में मालरोड पर रोड शो निकाला गया। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वॉड्रा ने रोड शो में शिरकत करनी थी लेकिन मौसम खराब होने से वह नहीं पहुंच पाई। इसके बाद रोड शो की कमान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने संभाली। प्रचार थमने से दो घंटे पूर्व शिल्ली चौक से लेकर मालरोड होते हुए स्कैंडल प्वाइंट, सीटीओ और लोअर बाजार होते हुए शेरे पंजाब तक रोड शो निकाला गया। प्रतिभा सिंह और हरीश जनारथा ने कारोबारियों तथा आम लोगों से वोट मांगें। रोड शो के लिए मालरोड पर जगह-जगह प्रियंका वॉड्रा और कांग्रेस उम्मीदवार हरीश जनारथा के कट आउट लगाए गए थे।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं पर गुलाब के फूल बरसाए। रोड शो में कांग्रेस पार्षदों सहित पूर्व विधायक आदर्श सूद के अलावा कई नेता शामिल रहे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। शिमला शहरी सीट पर हरीश जनारथा शानदार जीत हासिल करेंगे। जनारथा ने कहा कि वह हर वर्ग के विकास के लिए कार्य करेंगे। शहर में पार्किंग का निर्माण करवाएंगे, जीएसटी का सरलीकरण करेंगे, गंज बाजार, अनाज मंडी, सब्जी मंडी के कारोबारियों के सुझाव पर विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दस गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें