सीएम आरोप साबित करें, अन्यथा मानहानि का केस करेंगे: राजेंद्र राणा
राजेंद्र राणा ने कहा - यह जो घटनाक्रम हुआ है। यह एक महीने या दो महीने की बात नहीं है। एक साल में जिस तरह से चुने हुए विधायकों को प्रताड़ित किया जा रहा था। जब कांग्रेस की गारंटियां पूरी नहीं हुईं तो जनता भी पूछने लगी। आज कांग्रेस पार्टी के साथ पॉलिटिकल डिजास्टर हो गया है। आज कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। इतना बड़ा जनता ने जनादेश दिया। हमने हिमाचल के स्वाभिमान को देखते हुए वोट दिया। मुख्यमंत्री ने वोट देने के बाद जिस तरह से झूठे आरोप लगाए, उसे साबित करें। वरना नौ विधायक मानहानि का मुकदमा करेंगे। जिन लोगों ने झूठे मुकदमे चलाए, उन पर मानहानि का केस करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। बहुत से साथी चंद दिनों में साहस दिखाने वाले हैं।
15 महीनों में सारे विकास कार्य रुक गए: होशियार सिंह
होशियार सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ कि तीन निर्दलियों ने इस्तीफा दिया। पहले भी विधायक रहा। पांच साल की तुलना अगर 15 महीनों से करें तो बड़ा फर्क रहा है। इन 15 महीनों में सारे विकास कार्य रुक गए थे। हम अगर असुरक्षित हैं तो जनता कहां से सुरक्षित होगी। हम जब एक लाख मांगने जाते थे तो कहते थे कि एक लाख भी नहीं है। इसलिए तीनों निर्दलीय विधायकों ने निर्णय लिया कि भाजपा जिसने पांच साल साथ दिया, इस सरकार ने अथॉरिटी को कमजोर करने की कोशिश की।
हिमाचल में जल्द भाजपा सरकार बनेगी: जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वह सभी विधायकों का भाजपा परिवार की ओर से नरेंद्र मोदी परिवार की ओर से स्वागत करते हैं। उन्हें सरकार की ओर से आभास मिला है। मेरे पड़ोस में रहने वाले एक सीपीएस की सुरक्षा के लिए 20 से ज्यादा पुलिस का स्टाफ लगा है। यह मेरे पड़ोस में रहते हैं। सरकार बहुमत खो चुकी है। मुख्यमंत्री सरकार चलाने का नैतिक आधार खो चुके हैं। हम राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे थे। अगर कट मोशन पर डिविजन दिया होता तो सरकार गिर जाती। इन नौ साथियों ने यह बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा के चुनाव जीतना तो लक्ष्य है ही। जब दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी तो हिमाचल में भाजपा सरकार बनेगी। चुने हुए विधायकों के साथ केस किए जा रहे, यह गलत है। उन्होंने खुद कभी प्रतिशोध की राजनीति नहीं की।