भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वह संसद के अंदर और बाहर विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, पर विपक्ष उनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश मे भाजपा के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है। 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी इस का शुभारंभ करेंगी।
इस अवसर पर उनके साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, हरि कृष्ण हिमराल, सोनिया चौहान, राजकुमारी सोनी, शशि ठाकुर, इंद्र सिंह, जितेंद्र चौधरी, आंनद कौशल, दिवाकर देव, संजीव कुठियाल, आत्मा राम, नरेद्र ठाकुर, डा. डीएस धीमान, यशवंत छाजटा, चंद्र शेखर, अमित नंदा, तनु चौहान, शशि बहल, विनीता वर्मा, सरिता चंदेल, कृष्णा जरयाल, ऊषा मेहता, कमला वर्मा, रीता चौहान, यशपाल तनाईक, सेन राम नेगी के अतिरिक्त महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।