फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या वीरभद्र सरकार की वजह से चुनाव हारी कांग्रेस?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस ने हार का ठीकरा राज्य सरकार के सिर फोड़ा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल में गवर्नेंस का ठीक नहीं होना पार्टी की हार का एक कारण रहा।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि यदि सरकार बेहतर रणनीति और गुड गवर्नेंस के साथ मैदान में उतरती तो नतीजे कुछ और होते। लेकिन सरकार ऐसा करने में नाकाम रही और इस शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

अध्यक्ष ने मोदी लहर से ज्यादा कांग्रेस की अपनी गलतियों को हार का कारण बताया। साथ ही आने वाले समय में इससे बेहतर काम करने की सलाह दी।

सुक्‍खू ने कांग्रेस अध्यक्षों से ली फीडबैक

सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में जिला कांग्रेस अध्यक्षों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों की इस बैठक के बाद एक और मीटिंग भी जल्दी होगी। इसी के बाद ही हार के कारणों की रिपोर्ट बनाकर कांग्रेस आलाकमान को दिल्ली भेजी जाएगी।

राजीव भवन शिमला में ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर समीक्षा बैठक हुई।

इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों को बुलाया था। इस बैठक के बीच में ही पत्रकारों से बातचीत में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के गवर्नेंस के तरीके को आड़े हाथों ले लिया।

मोदी लहर को भी माना कारण

सुक्खू ने कहा कि इस बैठक में जिला अध्यक्षों ने माना है कि कांग्रेस की हार में थोड़ा सा मोदी का फैक्टर जरूर था। इससे कुछ वोट भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में गए।

कई जगह पर कांग्रेस अच्छा कर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अध्यक्ष ने कहा कि कुछ हद तक मोदी फैक्टर का असर दिखा लेकिन इससे ज्यादा बड़ा कारण गवर्नेंस को लेकर रहा। इससे बड़ा नुकसान हुआ है। राज्य सरकार को अपनी गवर्नेंस ठीक से करने की जरूरत है।

अन्य जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने हार के कई कारण गिनाए जिनमें सरकार की सही रणनीति न होना और बागियों के लिए नरमी दिखाना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

बागियों पर सीएम के रुख पर उठाए सवाल

जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बार-बार हार का एक कारण बागियों को वापस नहीं लेना कह रहे हैं, वहीं सुक्खू इस बात पर अड़े हैं कि इसका हार से कोई संबंध नहीं है।

मंगलवार को सुक्खू ने कहा कि जिला अध्यक्षों की बैठक में भी एक पक्ष सबका रहा कि बागियों के बारे में जो कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस ने की है, वह ठीक की है। सभी को पार्टी में वापस नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि ये आते-जाते ही रहे हैं। इन पर ध्यान देने की बजाय पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिए जाने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें