कांगड़ा के चंबी में रैली के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला रैली के लिए राजी हो गए हैं। यह रैली शिमला में अप्रैल महीने में कब होगी, यह लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद तय होगा।
राहुल गांधी ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से कहा है कि हिमाचल से पार्टी टिकट के आवेदकों के नामों की छंटनी कर केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाए, ताकि नामों की घोषणा शीघ्र की जा सके। माना जा रहा है कि प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस टिकट के लिए नाम दस दिन के भीतर तय कर दिए जाएंगे।