प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर का बयान कांग्रेस की नीति और नीयत पर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नीति और नीयत के बारे में बताए कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के लोगों के हित के लिए बहुत सारे लुभावने प्रलोभन दिए थे। उनका कहना है कि यूपी निकाय में भाजपा की जीत में धन-बल का प्रयोग किया गया है।
देश की भाजपा सरकार ने यूपी की भोली-भाली जनता का फायदा उठाया है। आज देश का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। चौहान ने दावा किया है की 18 दिसंबर को हिमाचल और गुजरात में विस चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा।