फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, इन नेताओं के टिकट पर हाईकमान लेगा निर्णय

Thu, 12 Oct 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन पर बड़ा फैसला लिया है। चुनाव की तिथियां घोषित होने से ठीक पहले इस तरह का फैसला आने से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में असमंजस की स्थिति बन गई है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारना है, इसका फैसला हाईकमान करेगा। इन नेताओं को पार्टी कार्यालय में चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा क्षेत्र का नाम बताना होगा। 

इसके बाद लिस्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद इनका विधानसभा क्षेत्र तय माना जाएगा। इसके बाद वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यालय में टिकट का शुल्क जमा कराएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं।
विज्ञापन

इन मंत्रियों ने अभी तक नहीं किया आवेदन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स और कई ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने अभी टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। हालांकि, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 25 हजार रुपये शुल्क जमा कराकर नादौन विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन किया है। 

पार्टी कार्यालय में करीब साढ़े पांच सौ इच्छुक उम्मीदवारों ने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी कार्यालय ने जिला और ब्लॉकों से आवेदकों की सूची मांग ली है। डाटा एकत्र होने के बाद पार्टी कार्यालय में इन आवेदनों की स्क्रूटनी होगी।
विज्ञापन

हाईकमान को भेजे जाएगे नाम

प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि हाईकमान के आदेशानुसार वरिष्ठ नेताओं को टिकट के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सलाह करने पर ही टिकट आवंटित होते हैं। पार्टी कार्यालय भी वरिष्ठ नेताओं की इच्छानुसार ही चुनाव लड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र का नाम हाईकमान को भेजता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें