कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को राजीव पार्टी कार्यालय शिमला में 134वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी ध्वज फ हराया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 1985 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी। कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। पार्टी के अनेकों नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी।
स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस पार्टी का कुर्बानियों भरा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए कश्मीर से कन्या
कुमारी तक देश को एक सूत्र में बांधेे रखा और आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों तथा पार्टी नेताओं की दूरगामी सोच के कारण आज भारत में एक बड़ी शक्ति के रुप में उभर कर सामने आया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने की शपथ दिलाई।