फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया वार के लिए कांग्रेस ने तैनात किए जिला कप्तान

Tue, 31 Oct 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया वार के लिए कांग्रेस ने जिला कप्तानों की तैनाती की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने सोमवार को सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। 
विज्ञापन


ये प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और इसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया कंट्रोल रूम को करेंगे। 

राजेंद्र शर्मा, देवी लाल कांगड़ा, अरुण ठाकुर ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, अरुण ठाकुर, अजय कंवर सिरमौर, संजय भंडारी लाहौल-स्पीति एवं किन्नौर, मुकेश शर्मा सोलन, पूनम भारद्वाज शिमला शहरी, अमित नंदा मंडी, पीतांबर जसवाल, अमित ठाकुर चंबा, राजेश शानू और अनिल डढवाल कुल्लू का कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक, ट्विटर और व्हाटसऐप पर हो रहा प्रचार

हिमाचल कांग्रेस के सोशल मीडिया के राज्य प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तकरीबन साढे़ सात हजार सोशल मीडिया संयोजक पूरे हिमाचल में चुनाव के कार्यों में लगे हैं। पार्टी के सारे कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।

वे सोशल मीडिया के सभी माध्यम जैसे कि फेसबुक, ट्विटर और व्हाटसऐप पर काम कर रहे हैं। यह सारा कार्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की देख-रेख में हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें