फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: कांग्रेस विधायक बोले- कार्यालय खोलने की जल्दबाजी में पूर्व सरकार ने जरूरतों पर नहीं दिया ध्यान

Thu, 22 Dec 2022 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधायक विक्रमादित्य सिंह, नीरज नैय्यर और चंद्रशेखर ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं पर बिना बजट प्रावधान के अपने कार्यकाल के अंत में खोले गए संस्थानों को बंद करने के फैसले पर अनावश्यक हो हल्ला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सरकार के कार्यकाल में खोले और अपग्रेड किए गए कार्यालयों के बंद होने पर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस भी मुखर हो गई है। विधायक विक्रमादित्य सिंह, नीरज नैय्यर और चंद्रशेखर ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं पर बिना बजट प्रावधान के अपने कार्यकाल के अंत में खोले गए संस्थानों को बंद करने के फैसले पर अनावश्यक हो हल्ला करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य में विक्रमादित्य सिंह, नीरज नैय्यर और चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के सदमे से भाजपा नेता बाहर नहीं आ पाए हैं। पिछली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम कुछ महीनों में आम विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य में संस्थान खोलने की घोषणाएं की थीं। उन्होंने कहा कि इन सभी संस्थानों को बिना किसी बजटीय प्रावधान के खोला गया।

विज्ञापन


इन्हें संचालित करने के लिए एक भी पद सृजित नहीं किया गया था। लोगों को गुमराह करने के लिए ही अन्य संस्थानों और कार्यालयों के कर्मचारियों को इन नए खोले गए संस्थानों में नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि लगभग सभी संस्थान राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए खोले गए। इन संस्थानों को खोलने के लिए निर्धारित मापदंडों को भी पूरा नहीं किया गया था। राज्य सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार की ओर से नए खोले गए संस्थानों के संबंध में विभागीय आवश्यकताओं पर भी विचार किया। पाया गया कि ये न केवल अव्यवहार्य थे बल्कि इनसे पहले से क्रियाशील संस्थानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। विधायकों ने कहा कि फिर भी राज्य सरकार आवश्यकतानुसार मामलों की समीक्षा करेगी। जहां आवश्यक होगा इन संस्थानों को फिर से खोला जाएगा। वर्तमान राज्य सरकार प्रतिशोध और बदले की भावना की राजनीति में विश्वास नहीं रखती है। विधायकों ने भाजपा नेताओं को धैर्य रखने और राज्य के लोगों की ओर से दिए गए जनादेश का सम्मान करने की सलाह दी।

संयम रखें भाजपा के नेता, पहले पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी आवास तो कर दें खाली : विक्रमादित्य
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं को थोड़ा संयम रखना चाहिए। अभी तो पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्रियों ने अपने सरकारी आवास भी खाली नहीं किए हैं। सरकार को पूरे तरीके से कार्य शुरू करने में थोड़ा समय लगता है। सरकार बने हुए प्रदेश में अभी मात्र दस दिन हुए हैं। विधायकों को शपथ लेने दीजिए, मंत्रिमंडल का गठन होने दीजिए। उसके बाद सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकते हैं। हम इसका स्वागत करेंगे। भाजपा को अभी नेता विपक्ष के चयन पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में कांग्रेस सरकार सभी वादे पूरे करेगी। हम अपने हर वादे को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें