फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य बोले- केवल विधायकों के लिए ही क्यों, अधिकारियों के लिए खत्म करो झंडी

Wed, 26 May 2021 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि झंडी सब लोगों के लिए खत्म होनी चाहिए। केवल विधायकों को ही लक्ष्य बनाना सही नहीं है। दोहरे मापदंड न हो। 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायकों को झंडी देने का मुद्दा तीसरे दिन भी गरमाया रहा। शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधायकों के लिए ही क्यों, अधिकारियों के लिए भी झंडी खत्म की जाए। शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधायकों को हर बार सॉफ्ट टारगेट बनाया जाता है।

विज्ञापन


मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में विक्रमादित्य ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने यह मांग रखी है। विधायकों ने पहले बात रखी है, पहले कुछ और बात रखी, आज कु छ और कह रहे हैं। अब इस बारे में अलग राय आ रही है। वह खुद की बात करें तो व्यक्तिगत तौर पर उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। जब वेतन की बात आती है तो भी विधायकों को टारगेट किया जाता है।

डेढ़ साल से विधायक लगातार तीस प्रतिशत वेतन कोविड फंड में दे रहे हैं। मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और उपायुक्तों को भी इसी पैमाने पर देखे जाने की जरूरत है। झंडी सब लोगों के लिए खत्म होनी चाहिए। केवल विधायकों को ही लक्ष्य बनाना सही नहीं है। दोहरे मापदंड न हो। अधिकारियों के लिए कुछ और हो और विधायकों के लिए कुछ और हो। जजों की गाड़ियों में भी तो फ्लैग होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें