भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल उपस्थित रहे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि 30 मई को केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सात वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 मई को सभी कार्यकर्ता सामाजिक जागरूकता, मास्क-सैनिटाइजर, रोग प्रतिरोधक क्षमता किट वितरण, मजदूरों को राशन किट वितरण, थर्मल स्कैनर और ऑक्सीमीटर के माध्यम से गांव में सभी की स्क्रीनिंग, गांव की स्वच्छता, वैक्सीन लगवाने के बारे में जागरूकता अभियान चलाएगी।
इसके अलावा हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना जाएगा। 28, 29 और 30 मई को रक्तदान शिविर भी लगेंगे। महिला मोर्चा 30 मई को पूरे प्रदेश में मास्क वितरण का कार्यक्रम हर बूथ पर करेगी।