नीरज भारती के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में शिक्षा जैसे महकमे को संभालने वाले ज्वाली से कांग्रेस विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने अब योग गुरु बाबा रामदेव के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। भारती ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक फोटो लगाकर बाबा रामदेव को कानिया लिखा है।
इसके अलावा भी भारती ने रामदेव के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। भारती इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर भी टिप्पणियां करके विवादों में रहे हैं। भारती ने फेसबुक पर एक फोटो डाला है जिसमें बाबा रामदेव को रेसिंग ट्रैक पर दौड़ते दिखाया गया है। उसमें नीचे पतंजलि इंजन ऑयल लिखा है।