फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने छात्रों के साथ डाली नाटी, वीडियो वायरल

Fri, 30 Dec 2022 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)

सार

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसलिए छात्र जीवन में एक बड़ा लक्ष्य तय करें।
विज्ञापन
छात्रों के साथ नाटी डालते विधायक इंद्रदत्त लखनपाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग विधायक की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।  इंद्रदत्त लखनपाल शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां उन्होंने छात्रों के साथ नाटी डाली। स्कूल के स्टाफ के सदस्य और छात्र-छात्राएं भी उनके साथ नाटी पर झूमे।

विज्ञापन




उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसलिए वह जीवन में एक बड़ा लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। क्षेत्रवासियों की मांग पर सोहारी स्कूल में कॉमर्स की कक्षाएं आरंभ करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।  विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को अपनी विधायक निधि से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले प्रधानाचार्य दलेर सिंह ने विधायक का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि, बच्चों के अभिभावक और अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें