फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में समर्थकों संग डीएसपी के दफ्तर गिरफ्तारी देने पहुंचे कांग्रेस नेता

Mon, 20 Jul 2020 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता डीएसपी कार्यालय में गिरफ्तारी देने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर में कोविड-19 से बचाव के नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों से घिरे कांग्रेस नेता सोमवार को डीएसपी कार्यालय सरकाघाट में समर्थकों के साथ खुद की गिरफ्तारी देने पहुंचे। अधिवक्ताओं की टीम भी मौजूद थी। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. जयकुमार आजाद ने कहा कि धर्मपुर में 14 जुलाई को उनके खिलाफ लगाए आरोप और उन पर दर्ज मामले बदले की भावना से किए गए हैं। उन्होंने धर्मपुर में किसी भी तरह से नियमों और कानून का उल्लंघन नहीं किया है। कहा कि अगर उन्होंने नियम तोड़े हैं तो उन्हें अभी गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन


इस बात के उनके पास सभी प्रमाण मौजूद हैं कि धर्मपुर लोनिवि कार्यालय में उन्होंने किसी भी प्रकार के कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है। कहा कि उनके पास लोनिवि विभाग के कार्यालय अधीक्षक से हुई बात की रिकार्डिंग है। इसमें वह यह कह रहे हैं कि कांग्रेस नेता ने किसी भी प्रकार से नियमों को नहीं तोड़ा है। इस दौरान कांग्रेस नेता जेके आजाद के साथ अधिवक्ता भूप सिंह, अजय ठाकुर, मनोज जंवाल, नरेश शर्मा, आरआर भारद्वाज और पंचायत प्रतिनिधियों में परसदा पंचायत प्रधान राजेंद्र, सधोट के पूर्व प्रधान रणजीत, बीडीसी सदस्य रणजीत, अजय कुमार, उपप्रधान ब्राड़ता राकेश पालसरा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। उधर, डीएसपी चंद्रपाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर कांग्रेस नेताओं ने नियमों का पालन किया है और उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं तो उन्हें न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें