फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस की सह प्रभारी हिमाचल दौरे पर, कार्यकर्ताओं को देंगी टिप्स

Sat, 19 May 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और हिमाचल सह प्रभारी रंजीत रंजन 19 मई को हिमाचल के दौरे पर आ रही है। यह 20 मई तक हिमाचल में रहेगी। यह जानकारी उनके निजी सचिव अविनाश कुमार ने दी। बताया जा रहा है कि लोक सभा चुनाव की तैयारियों के चलते रंजन हिमाचल दौरे पर आ रही है।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी सुशील शिंदे के हिमाचल प्रभार छोड़ने की हाईकमान को जताई मंशा के बाद रंजीत को प्रभार मिलने की चर्चा है।  रंजन 19 मई को सुबह 11 बजे हमीरपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह बचत भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगी।

20 मई को सुबह 11 बजे कांगड़ा के सागर ग्लोरी पालमपुर रोड में होगा। वह यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगी। इसमें जिला जिलाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, पूर्व विधायक,  एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यगण के साथ - साथ हर विधानसभा क्षेत्र के  वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मलेन में संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर विस्तृत चर्चा करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें