फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन होगी राहुल गांधी की रैली, तैयारी में जुटी कांग्रेस

Wed, 27 Feb 2019 04:18 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जिला कांगड़ा में 7 मार्च को होने वाली रैली की तैयारियों में पार्टी जुट गई है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर देहरा में एक मार्च को पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श कर रैली की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। रैली में 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


स्थान तय करने से पहले कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि रैली स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जनता आसानी से यहां पहुंच सके। पार्टी सूत्रों के अनुसार रैली के लिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ताओं और जनता की भीड़ जुटाने के आदेश दे दिए हैं।

पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रदेश के दूसरे संसदीय क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाना संभव नहीं है। हाईकमान ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष की कांगड़ा रैली में प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस के सभी
विज्ञापन


पदाधिकारियों को तैनात करने के लिए प्रदेश कांग्रेस से सभी पदाधिकारियों को मौजूद रहने के आदेश दिए हैं। प्रदेेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की रैली की तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें