फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों को बलि का बकरा बना रही कांग्रेस: राव

Wed, 18 Dec 2019 06:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पर कांग्रेस मुसलमानों को बलि का बकरा बना रही है। इसमें भारत के मुसलमानों का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। कहा कि देश के मुसलमानों को कांग्रेस भड़का रही है। आजादी से पहले मुसलिम लीग में जो भी आदतें थीं, वे सब कांग्रेस में आ गई हैं। राव बुधवार को शिमला के गेयटी थियेटर में भाजपा की इस विषय पर संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाथ में पत्थर और आग लेकर देश को कलंकित करने का काम आतंकवादी और अलगाववादी नहीं कांग्रेस कर रही है। 

विज्ञापन


भारत में 1947 के बाद रह रहे मुसलमानों को किसी भी अधिकार से वंचित नहीं किया जा रहा है। कौन नागरिक बनेगा और कौन नहीं, इससे इसका कोई संबंध नहीं है। जो लोग अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हैं और जो लोग 2014 और उससे पहले भारत आए हैं। जो हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी आए हैं और जो अल्पसंख्यक होने के नाते शोषित रहे हैं, उन्हें नागरिकता देने की बात है।

पहले 11 साल बाद नागरिकता देने की व्यवस्था थी। अब पांच साल में मिलेगी। बस इतनी सी बात है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा, मंत्री सुरेश भारद्वाज, विपिन परमार और भाजपा के तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर ने किया

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक, सोशल मीडिया से जागरूक करने की अपील  

राव ने फेसबुक, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के अन्य मामलों में लोगों को जागरूक करने की अपील की। कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने की बात की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह मुरलीधर राव के साथ जम्मू-कश्मीर में काम कर चुके हैं। एक ही कमरा होता था और एक ही दरी, जिस पर बैठकर इस बारे में चर्चा की जाती थी।

जयराम ने कहा कि हिमाचल के लोग विधेयक को इसीलिए पास होने देना चाहते थे कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाया है। पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि इस विषय को निचले स्तर तक समझाया जाएगा। सत्ती ने कहा कि ऐसी संगोष्ठियां जिला स्तर तक होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें