फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जांच कमेटी इस दिन कुलदीप राठौर को सौंपेगी रिपोर्ट

Sun, 16 Jun 2019 11:11 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जांच कमेटी 17 जून को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को रिपोर्ट सौंपेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में पार्टी अनुशासन को ताक में रखकर आपत्तिजनक बयानबाजी करने के मामले की जांच को यह चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी के चार पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन


सूत्रों से मालूम हुआ है कि हाईकमान के कड़े फरमानों के बाद राठौर ने जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी को उन पदाधिकारियों के खिलाफ जांच का जिम्मा सौंपा गया था, जिन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस जांच कमेटी ने इन पदाधिकारियों के  सोशल मीडिया में दिए बयानों को सबूतों के तौर पर जुटाकर जांच पूरी कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें