फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में गुटबाजी पर निगरानी को कांग्रेस प्रभारी पाटिल ने शिमला में डाला डेरा

Thu, 03 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव में प्रचार और गुटबाजी पर नजर रखने के लिए हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने राजधानी शिमला में डेरा जमा लिया है। प्रदेश के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी उनके साथ हैं। पाटिल शिमला से लौटने के बाद हाईकमान को उपचुनाव की रिपोर्ट देंगी।

विज्ञापन


दोनों विधानसभा क्षेत्रों से बराबर फील्ड रिपोर्ट मंगाई जा रही है। पार्टी के बेलगाम नेताओं की गतिविधियों को लेकर भी सूचनाएं प्रभारी और सह प्रभारी ले रहे हैं। इसके अलावा पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया है।

इसके अलावा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की गतिविधियां भी देखी जा रही हैं। प्रभारी ने साफ निर्देश दिए हैं कि उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करती है तो आगामी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का रास्ता आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें